| Events and Activities Details |
International Day of Old Persons(IDOP) on 01/10/2026
Posted on 03/10/2026
सहयोगः सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग, हरियाणा शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला (रोहतक) में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older
सम्मान
Persons - IDOP)2026 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)इकाई द्वारा अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव, वरिष्ठ नागरिकों के एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों की सहभागिता से निम्नलिखित दो प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गई:
1.प्रतिज्ञा शपथ ग्रहण
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं गरिमा के प्रति जागरूक करते हुए प्रतिज्ञाशपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करेंगे,
उनके अनुभवोंएवं ज्ञान को महत्व देंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
2.पौधारोपण
कार्यक्रम के दूसरे चरण में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने
विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। पौधारोपण के माध्यम से
पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संदेश
इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी
गरिमा, सम्मान एवं अनुभवोंका संरक्षण प्रत्येक पीढ़ी की जिम्मेदारी है। साथ ही,पौधारोपण के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को
भविष्य की पीढ़ियों के प्रति अपनी पर्यावरणीय जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण एवं अंतरपीढ़ीगत सद्भाव की
भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।
|