| News Details |
9th Annual Athletic Meet-202
Posted on 03/10/2026
शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में आज 9वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. शमशेर सिंह जंग बहादुर, सेवानिवृत्त, सी.डी.एल.यू., सिरसा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. जयपाल, HES-II सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह के साथ हुआ।
200 मी लड़कियों की रेस में प्रिया प्रथम,करुणा द्वितीय और कुसुम तृतीय स्थान पर रही। 400 मी लड़कियों की रेस में प्रिया प्रथम, सुमन द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों के लॉन्ग जंप में अंजलि प्रथम स्नेह दिव्तीय और हिना तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों की 400 मीटर रेस में रक्षित प्रथम, तनिष दि्वतीय और योगेश तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों के जैवलिन थ्रो इवेंट में दीपक प्रथम अनूप दि्वतीय और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों के लॉन्ग जंप में रक्षित प्रथम,कार्तिक द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट एथलीट प्रिया और रक्षित को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय एवं मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
|