News Details
News image

Talent Search Program -2026


Posted on 01/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति राजकीय महाविद्यालय सांपला में आज दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर परम भूषण आर्य द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रही। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम दिवसीय प्रतियोगिता मे पेंटिंग,पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, रंगोली, कार्टूनिंग आदि प्रतियोगिताएं शामिल रही ।पोस्टर मेकिंग में हर्ष प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रही । स्लोगन राइटिंग में सुनीता प्रथम, काजल द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में काजल और सुनीता ने बाजी मारी। इसके अतिरिक्त कवितापाठ, भाषण प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक उच्चारण, हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, और गायन प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में काजल प्रथम, करुणा द्वितीय और पिंकी तृतीय स्थान पर रही। हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिता में करुणा प्रथम, जतिन द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता मेंर्प्रिया प्रथम करुणा द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप डांस में सोनिया और तमन्ना प्रथम कुसुम और स्नेह द्वितीय और काजल और रश्मि तृतीय स्थान पर रही। एकल नृत्य मे रश्मि प्रथम, सोनिया द्वितीय और काजल और वंश तृतीय स्थान पर रहे। मंच संचालन का कार्य डॉक्टर दीपक लटवाल और सत्यप्रिया ने निभाया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंकित बेनीवाल मैडम की देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर हरदीप राठी, डॉक्टर सुरेश कुमार और कुमारी प्रीति ने निभाई। इसके अतिरिक्त गायन प्रतियोगिता में डॉ सुमन, डॉक्टर प्रतिभा और डॉक्टर आशा रानी निभाई। अंत में प्राचार्य जी ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए हुए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।