| News Details |
Tree Plantation Drive on 77th Van Mahostav 2026
Posted on 04/08/2026
एस. आर. एस. राजकीय महाविद्यालय, सांपला, ‘एक पेड़ माँ के नाम' मुहिम के अंतर्गत किया गया वृक्षा रोपण
शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में 30 जुलाई को 77 वां वन महोत्सव मुहिम ‘एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांपला की उप मंडल अधिकारी आई ए एस. अंकिता पँवार ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ परमभूषण आर्य के साथ मिलकर वन महोत्सव के अवसर पर कार्य क्रम शुभारंभ किया। इस मुहिम के अंतर्गत 250 वृक्षों का जियो टैगिंग के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस सम्मेलन का संचालन एन एस एस के प्रभारी श्री सोमबीर ग्रेवाल की देखरेख में किया गया। इस समारोह में महाविद्यालय के एन एस एस के छात्र - छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आई ए एस अंकिता पँवार ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की सरहाना करते हुए संदेश दिया कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या के समाधान के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने अति आवश्यक है। इस वन महोत्सव में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और समाज के विभिन्न संगठनों से जन भाग्यदारी की अपील की। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर देवेंद्र सूरा ट्री मैन ऑफ हरियाणा , दीपक जिंदल जी, मुकेश बंसल जी प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद् , पूर्व पार्षद राजेश ,महेश गुप्ता पार्षद, वन विभाग के अनिल कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति वन महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मलित रहे। सभी स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। ‘एक पेड़ माँ के नाम' मुहिम का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण को जन आंदोलन का रूप देना है।
|